जेईई मेन 2023: घोषित हुए जनवरी सत्र पेपर 2 के परिणाम
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक वेबसाइट पर जनवरी सत्र के पेपर 2 का परिणाम जारी कर दिया है। जनवरी सत्र के पेपर 2 की उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई है। एनटीए द्वारा जेईई मेन 2023 सत्र 1 का आयोजन 24 जनवरी से 1 फरवरी, 2023 के बीच किया गया था। उम्मीदवारों के लिए पेपर 2 का आयोजन 28 जनवरी, 2023 को आयोजित की गई थी। इसका परिणाम आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।