26 साल पहले आज ही के दिन पहली बार प्रसारित हुआ था लोकप्रिय शो 'फ्रेंड्स'
अमेरिका का चर्चित फेमिली शो 'फ्रेंड्स' आज से ठीक 26 साल पहले पहली बार प्रसारित हुआ था। यह शो 1994 से 2004 तक टीवी पर प्रसारित हुआ और इस बीच इसके कुल दस सीज़न बने। एक समय पर यह शो दुनिया भर के युवाओं का लोकप्रिय शो बन गया था। इस शो ने कई एमी अवार्ड्स भी जीते जिसमे आउटस्टैंडिंग कॉमेडी का ख़िताब भी शामिल है। इस शो के फिनाले को पांच करोड़ लोगो द्वारा देखा गया था। आज भी इस शो को बहुत पसंद किया जाता है।