फ़ोटो: The Indian Express
लद्दाख में सैनिकों को ले जा रही गाड़ी नदी में पलटी, 7 जवानों की मौत
लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में मई 27 को हुए सड़क हादसे में सात सैनिकों की मौत हो गई। सेना से मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह नौ बजे लद्दाख के परतापुर के ट्रांजिट कैम्प से 26 सैनिकों को लेकर एक गाड़ी हनीफ सब सेक्टर के अग्रिम चौकी की ओर रवाना हुई। थोइस से करीब 25 किलोमीटर दूर सैनिकों को लेकर जा रहा वाहन सड़क से फिसलकर 50 से 60 फ़ीट गहरी श्योक नदी में जा गिरा जिसमें 7 जवान शहीद और 19 जवान घायल हो गए हैं।
Tags: Laddakh, Turtuk, died, Soldier
Courtesy: News18
फ़ोटो: MotorOctane
एक्टिवा को इलेक्ट्रिक अवतार में लांच करेगी होंडा, जल्द होगी भारत में पेश
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया 2023 तक ‘एक्टिवा’ इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर सकती है। होंडा के मुताबिक, आने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर अगले फाइनेंशियल ईयर तक तैयार हो जाएगा। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के अध्यक्ष अत्सुशी ओगाटा ने कहा कि होंडा एक्टिवा वर्तमान में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। होंडा के लिए अपने आगामी इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए इसी नाम का उपयोग कर सकती है।
Tags: Activa, Honda, electric, EV
Courtesy: 91 mobile
फ़ोटो: NDTV
पुतिन ने पश्चिमी देशों से कहा- हमें अलग थलग करने में सिर्फ आपका ही होगा नुकसान
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस को अलग-थलग करने की कोशिश कर रहे देश मुख्य रूप से केवल अपनी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मॉस्को को अलग-थलग करना असंभव है। युद्ध के चलते वैश्विक खाद्य और ईंधन आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। हालांकि, पुतिन हिलने के कोई संकेत नहीं दिखा रहे हैं। पुतिन यूरेशियन इकोनॉमिक फोरम के सदस्यों से वीडियो के माध्यम से बात कर रहे थे, जिसमें कई पूर्व-सोवियत राष्ट्र शामिल… read-more
Tags: Putin, World, Western World, Economy
Courtesy: Navbharat Times
फ़ोटो: UP Kiran
दक्षिणी सूडान में भेड़ ने की महिला की हत्या, अदालत ने सुनाई भेड़ को तीन साल की सजा
अफ्रीकी देश के दक्षिणी सूडान में एधियु चॉपिंग नामक एक महिला की हत्या का आरोप भेड़ पर लगा है। इस खूनी भेड़ ने महिला पर एक दो नहीं बल्कि कई बार लगातार हमला किया है। इस हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को काफी चोट आई थी। जिसके बाद महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने भेड़ को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में जुर्म साबित होने के बाद आरोपी भेड़ को तीन साल की सजा सुनाई गई है।
Tags: Sudan, Bizarre, Sheep, Prison
Courtesy: Amar ujala
फ़ोटो: Bikewale
बजाज ने अपनी सस्ती मोटरसाइकिल CT100 को किया बंद
Bajaj Auto ने भारतीय बाजार में अपनी लाइनअप में सबसे सस्ती मोटरसाइकिल CT100 को बंद कर दिया है। कंपनी डीलरशिप ने Bajaj CT100 मॉडल की बुकिंग लेना बंद कर दिया है। Bajaj CT100 बाइक में 102 cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया था। यह इंजन 7.79 bhp का अधिकतम पावर और 8.34 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता था।
Tags: Bajaj, CT100, Discontinue
Courtesy: News18
फ़ोटो: Trawell
आगरा के लाल किले में टहूकर केशव देव की मूर्ति दबे होने का दावा
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में शुक्रवार को उस वक्त नया मोड़ आ गया जब अधिवक्ता महेंद्र प्रताप ने मथुरा सिविल कोर्ट में एक नया वाद दाखिल किया। उन्होंने कहा आगरा के लाल किले के अंदर दीवाने खास के पास बेगम साहिबा की मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे टहूकर केशव देव की पौराणिक, बेशकीमती व रत्न जड़ित मूर्ति दबी है। वाद में प्रार्थना की गई है कि कोर्ट पुरातत्व विभाग से खुदाई करवाकर मूर्ति को बाहर निकलवाए।
Tags: Shri Krishna, Eidgah, Red Fort, Survey
Courtesy: Hindustan
फोटो: 1Mg
सेहत के लिए फयदेमंद होता है खरबूजा
खरबूजे का सेवन पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से पाचनतंत्र मजबूत होता है और शुगर लेवल कण्ट्रोल में रहता है। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें भी रोजाना खरबूजे का सेवन करना चाहिए। आँखों के लिए भी खरबूजे का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन A बीटा केरोटीन पाया जाता है जो आँखों की रोशनी बढ़ाने के साथ-साथ मोतियाबिंद जैसी समस्याओं को दूर करता है।
Tags: melon, SUGAR LEVEL, stomach problem
Courtesy: Punjab Kesari
फोटो: The White House
अमेरिकी सरकारी वेबसाइटों का भारतीय भाषाओं में होगा अनुवाद
अमेरिका की कई सरकारी वेबसाइटों का अब भारतीय भाषाओं में अनुवाद किया जाएगा। राष्ट्रपति आयोग ने व्हाइट हाउस और अन्य संघीय एजेंसियों की वेबसाइट का अनुवाद करने की सिफारिश की है। ये अनुवाद एशियाई-अमेरिकी तथा प्रशांत क्षेत्र के लोगों की भाषाओं में होगा। इसमें हिंदी, गुजराती और पंजाबी भाषा शामिल है। ये सुझाव इस महीने की शुरुआत में किया गया है। इस सिफारिश को माना जाए तो अहम दस्तावेज, डिजिटल सामग्री का अनुवाद होगा।
Tags: America, United States Of America, White House
Courtesy: NDTV News
फ़ोटो: The Print
क्वाड से डरे चीन ने प्रशांत क्षेत्र में दबदबा कायम करने के लिए 10 छोटे देशों के साथ करेगा समझौता
'क्वाड' और ऑकस सुरक्षा समझौते से घबराए चीन ने अब ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका को प्रशांत महासागर में घेरने की तैयारी तेज कर दी है। चीन प्रशांत महासागर में ऑस्ट्रेलिया के बेहद करीब स्थित 10 छोटे-छोटे देशों के साथ सुरक्षा समझौता करने जा रहा है। सोलोमन द्वीप पहुंचे चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने बेल्ट एंड रोड परियोजना शुरू करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किया। प्रशांत महासागर के ये देश सुरक्षा, निगरानी, साइबर सुरक्षा और आर्थिक विकास के क्षेत्रों… read-more
Tags: QUAD, Aukas, Soloman island, Pacific
Courtesy: Navbharat Times
फ़ोटो: The Economic Times
गीतांजलि श्री के उपन्यास 'Tomb Of Sand' को अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार से किया गया सम्मानित
लेखिका गीतांजलि श्री के हिंदी उपन्यास ‘टॉम्ब ऑफ सैंड’ को अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार से नवाजा गया है। यह उपन्यास इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित होने वाला किसी भारतीय भाषा का पहला उपन्यास है। लंदन में बृहस्पतिवार को आयोजित समारोह में गीतांजलि श्री ने कहा कि वह इस पल के लिए तैयार नहीं थीं और पुरस्कार पाकर पूरी तरह से अभिभूत हैं। ‘रेत समाधि’ उत्तर भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित है और 80 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की कहानी बयां करता है।
Tags: Booker Award, Gitanjali Shri, Tomb of Sand, Novel
Courtesy: Navbharat Times