30 जुलाई को छह सह-यात्री उपग्रहों के साथ PSLV-C56 लॉन्च करेगा इसरो
चंद्रयान-3 मिशन के सफल प्रक्षेपण के कुछ दिनों बाद, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) एक और महत्वपूर्ण प्रक्षेपण के लिए तैयार है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी 30 जुलाई, 2023 को ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV-C56) मिशन लॉन्च करने वाला है । PSLV-C56 श्रीहरिकोटा में SDSC-SHAR के पहले लॉन्च पैड, सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरेगा, जो DS-SAR उपग्रह और छह सह-यात्रियों को निकट-भूमध्यरेखीय कक्षा (NEO) में ले जाएगा।