अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने मुंबई में खोला खुद का रेस्टोरेंट, साझा की तस्वीरें
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने मुंबई में खुद का एक आलीशान रेस्टोरेंट खोला है। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने स्वयं अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर कुछ फोटोज़ साझा करते हुए दी। यह मशहूर बास्टियन चेन (Bastian chain) रेस्टोरेंट शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राजकुंद्रा के साथ मिलकर खोला है। हालाँकि, इस रेस्टोरेंट के इनॉगरेशन में अभी भी कुछ समय बाकी है। शिल्पा द्वारा साझा की गई तस्वीरो में वे अभिनेत्री जेनेलिया डिक्रूज़, रितेश मुख और पति राजकुंद्रा के साथ दिखाई दे रही है।