आज बीजेपी के दिल्ली मुख्यालय के सामने दीनदयाल उपाध्याय की 72 फीट की प्रतिमा का अनावरण करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा मुख्यालय के पास उनकी 72 फीट ऊंची पीतल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। खबरों के मुताबिक, भाजपा के पूर्ववर्ती भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक रहे उपाध्याय की एक प्रतिमा एक पार्क में लगाई जाएगी जो भाजपा मुख्यालय के सामने स्थित है। इससे पहले आज उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री आज शाम 7 बजे प्रतिमा का अनावरण करेंगे।