अमेरिका: अपने घर में मृत पाए गए भारतीय दम्पत्ति
एक भारतीय दम्पत्ति को अमेरिका में अपने घर में मृत पाया गया। पड़ोसियों द्वारा जब उनकी चार साल की बेटी को बालकनी में अकेले रोते हुए देखा गया तब लोगों को दंपत्ति की मौत होने का पता चला। पड़ोसियों ने फौरन स्थानीय पुलिस को सूचना दी। अमेरिका मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दम्पत्ति के शरीर पर चाकू से वार किये गए थे। शवों को औपचारिकताओं के बाद भारत लाया जा सकता हैं। मृत बालाजी रुद्रवार 2015 में अपनी पत्नी के साथ अमेरिका गये थे और भारतीय इंफोटेक कंपनी में कार्यरत थे, उनकी पत्नी गृहिणी थी।