
फोटो: Khas Khabar
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर रंगोली कलाकार ने बनाई 12 हजार वर्ग फुट की रंगोली
पूरी दुनिया में मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली रंगोली कलाकार शिखा शर्मा ने 12 हजार वर्ग फुट की रंगोली बनाई। शिखा ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने दो दिन में इस रंगोली को पूरा किया। शिखा ने कहा कि, महिला दिवस के मौके पर हमने महिला सशक्तिकरण को प्रदर्शित करती यह रंगोली बनाई है।