अयोध्या: रामादल जून 24 को श्मशान में कुत्तों के साथ विरोधियों को भी करवाएगा मृत्युभोज
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर ज़मीनी आरोपो को राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य राम विलास वेदांती ने गलत ठहराया है। उन्होंने कहा कि ये ट्रस्ट को बदनाम करने और राम भक्तों को भ्रमित करने की अंतरराष्ट्रीय साज़िश है। इसमें सोनिया गांधी और अखिलेश यादव दोनो शामिल हैं। इसके साथ ही पंडित कल्किराम ने बताया कि, रामादल जून 24 को अयोध्या के श्मशान पर कुत्तो को भोजन और राम मंदिर के विरोधियों को मृत्युभोज कराएगा।