बादशाह ने शेयर किया सहदेव संग फोटो, जल्द आने वाला है कुछ बड़ा
बॉलीवुड रैपर और म्यूजिक कंपोजर बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर छत्तीसगढ़ के सहदेव के साथ एक फोटो शेयर की है। कैप्शन में उन्होंने लिखा-बचपन का प्यार, जल्द आ रहा है। दरअसल बादशाह ने सहदेव को मिलने बुलाया था। इस कैप्शन से साफ पता चल रहा है कि वो बहुत जल्दी सहदेव के साथ कुछ बड़ा करने वाले हैं। इन दिनों सहदेव अपने गाने के कारण सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।