बिक गया राज कपूर का बंगला; आरके स्टूडियोज के बाद गोदरेज समूह ने किया इसका अधिग्रहण
दिग्गज अभिनेता राज कपूर का चेंबूर स्थित ऐतिहासिक बंगला बिक गया है। आरके स्टूडियो को खरीदने वाली गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने यह घर कपूर परिवार से खरीदा है। राज कपूर का यह बंगला देवनार फार्म रोड पर टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के पास है। फिलहाल गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने यह बंगला कितने में खरीदा है, इसका खुलासा नहीं किया गया है। राज कपूर बंगले को प्रीमियम आवासीय परियोजना के रूप में विकसित किया जाएगा।