ब्रिटेन ने अपने सैनिकों को दिया यूक्रेन-रूस युद्ध से दूर रहने का आदेश
ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने अपने सैनिकों के लिए एक आदेश जारी किया है, जिसके अनुसार सभी सैनिकों के बिना अनुमति यूक्रेन की यात्रा पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई सैनिक बिना बताए यूक्रेन जाता है तो उसका कोर्ट मार्शल किया जाएगा। ब्रिटेन के लोगों से यूक्रेन की ओर से लड़ाई में शामिल न होने का आग्रह किया।