भारत और अमेरिका के बीच होने वाली प्लस टू वार्ता में की जाएगी एल सी पर चर्चा
भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद के बीच अमेरिका ने कहा है कि अगले हफ्ते होने वाली प्लस टू वार्ता में वह भारत के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के बारे में भी वार्ता करेगा। आगामी अक्टूबर 26 और 27 को होने वाले कार्यक्रम में अमेरिकी और भारतीय विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री भाग लेंगे। प्लस टू वार्ता भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि इस आगामी बैठक में चीन पर नियंत्रण को लेकर कुछ महत्वपूर्ण वर्ता की जा सकती है।