भारत में सामने आए कोविड 19 के 27,409 नए मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोविड 19 के भारत में बीते 24 घंटों में 27,409 नए मामले दर्ज किए गए है। इस दौरान 347 लोगों की इस संक्रमण से मौत हुई है। इसी के साथ देश भर में मौत का आंकड़ा बढ़कर 5 लाख 9 हजार 358 हो गया है। देश में अब एक्टिव मामले 4,23,127 है। वहीं रिकवरी रेट 97.82 फीसदी हो गया है। पिछले 24 घंटों में कुल 44,68,365 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई है।