भारतीय पर्यावरण कानून संगठन 'लाइफ' को मिला राइट लाइवलीहुड अवार्ड
दिल्ली स्थित पर्यावरण संगठन, वन और पर्यावरण के लिए कानूनी पहल (LIFE) ने 2021 राइट लाइवलीहुड अवार्ड जीता है। यह पुरुस्कार स्वीडन के वैकल्पिक नोबेल पुरस्कार के रूप में जाना जाता है, यह पुरस्कार संगठन को "कमजोर समुदायों को उनकी आजीविका की रक्षा करने और स्वच्छ वातावरण के अपने अधिकार का दावा करने के लिए जमीनी स्तर पर दृष्टिकोण" के लिए दिया गया है। इस पुरस्कार में 1 मिलियन स्वीडिश क्राउन का नकद पुरस्कार शामिल है।