दिल्ली की प्रमुख सड़कों तक पहुंचा उफनती यमुना का पानी, यातायात प्रभावित
दिल्ली में जुलाई 12 को यमुना का जलस्तर बढ़कर 208.38 मीटर हो गया, जो 1978 में दर्ज अब तक के उच्चतम स्तर 207.49 मीटर को पार कर गया है। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से अपने घर खाली करने का आग्रह करते हुए कहा कि नदी में जल स्तर और बढ़ने की संभावना है। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में यमुना के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है।