दिल्ली को मिले 12,430 स्मार्ट क्लासरूम, सीएम केजरीवाल ने की शुरुआत
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फरवरी 19 को सरकारी स्कूलों में 12,430 क्लास में स्मार्ट क्लासरुम की शुरुआत की है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अन्य सरकारों की मदद करने की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि अगर किसी दूसरे राज्य की सरकार शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना चाहती है तो हम अपने शिक्षा मंत्री उन्हें ऋण के तौर पर उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने दावा किया सात सालों में 20 हजार क्लासरूम बनवाए गए है।