दिल्ली में आज 'भीषण गर्मी' के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
राष्ट्रीय राजधानी में आज भी भीषण गर्मी की स्थिति जारी रहने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार अप्रैल 10 के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में शनिवार (9 अप्रैल) को 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो पांच साल में सबसे गर्म दिन रहा है। इससे पहले, राष्ट्रीय राजधानी में 21 अप्रैल, 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।