दिल्ली में मिले दशकों पहले लुप्त हुए सीबोल्ड सांप, लेपर्ड गेको, आबोहवा के कारण हुई प्रजातियों की वापसी
दिल्ली में यमुना तट पर 70 से 100 साल पहले लुप्त हुए जानवर अब फिर से दिखने लगे है। नम भूमि पर मिलने वाला सीबोल्ड सांप, छिपकली की प्रजाति लेपर्ड गेको और बगुले की प्रजाति ब्लैक क्राउन नाइट हेरोन दिखी है। विशेषज्ञ इसे सकारात्मक संकेत मान रहे है। इन जानवरों की वापसी का कारण दिल्ली की साफ आबोहवा को माना गया है। यमुना जैव विविधता पार्क, अरावली पार्क और तिलपत वैली जैव विविधता पार्क में ये बदलाव दिखे है।