
फ़ोटो: Al Jazeera
दिल्ली में ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए डीआरडीओ ने सौंपे 75 सिलेंडर
कोरोना संक्रमण की बुरी मार झेल रही दिल्ली में ऑक्सीजन आपूर्ति को लेकर मदद करते हुए डीआरडीओ ने राजधानी को 75 ऑक्सीजन सिलेंडर सौंपे है। इस बात की जानकारी देते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री ने ट्वीट कर लिखा, "विभिन्न अस्पतालों की ऑक्सीजन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डीआरडीओ ऑक्सीजन सिलेंडरों की व्यवस्था कर रहा है। इस क्रम में, डीआरडीओ ने दिल्ली सरकार को 75 ऑक्सीजन सिलेंडर सौंपे हैं।''