दिल्ली मेट्रो के स्मार्ट कार्ड से यात्रा करने वालों की संख्या में हुई बढ़ोतरी
दिल्ली मेट्रो में स्मार्ट कार्ड से यात्रा करने वालों की संख्या में जनवरी 2022 में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। मेट्रो प्रशासन के मुताबिक कोविड 19 से पूर्व स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल 70% तक होता था वो जनवरी 2022 में बढ़कर 78% हो गया है। वर्ष 2020 में भी यात्रियों ने तीन से चार महीनों तक 100 प्रतिशत स्मार्ट कार्ड से यात्रा की थी। वर्तमान में 2.5 करोड़ यात्री स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल कर यात्रा करते हैं।