दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना के बढ़ते जलस्तर और जलभराव पर बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने यमुना के बढ़ते स्तर के मुद्दे पर चर्चा के लिए आज दिल्ली सचिवालय में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। बैठक में सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग और दिल्ली नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। मंत्री आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज के भी बैठक में उपस्थित रहने की उम्मीद है। दिल्ली सरकार ने रविवार को बाढ़ की चेतावनी जारी की क्योंकि हरियाणा ने हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा।