धार्मिक सिद्धांतों का उल्लंघन करने के कारण ऑस्ट्रिया सरकार ने बंद की दो मस्जिदे
धार्मिक कट्टरतावाद के खिलाफ ऑस्ट्रिया की सरकार ने ठोस कदम उठाए है। ऑस्ट्रिया सरकार ने धार्मिक सिद्धांतों और संविधान का उल्लंघन करने के बाद मस्जिद को बंद करने का निर्णय लिया है। हाल ही में ऑस्ट्रिया की सरकार ने संविधान के उल्लंघन के चलते दो और मस्जिदों को बंद कर दिया है। दो मस्जिदों में से एक मस्जिद ऑस्ट्रिया के कानून के तहत पंजीकृत है जबकि दूसरी मस्जिद को एक इस्लामिक संगठन ' मेलित इब्राहिम एसोसिएशन' संचालित करता है।