एक साथ सैन्य अभ्यास करेंगे QUAD के सभी सदस्य
नवंबर महीने में वार्षिक मालाबार नेवल एक्सरसाइज में, भारतीय सरकार ने ऑस्ट्रेलिया को भी शामिल होने का आमंत्रण भेजा है। इस एक्सरसाइज में भारत के साथ जापान और अमेरिका भी शामिल हैं। मोदी सरकार ने यह कदम QUAD को मजबूत करने के लिए उठाया है। इतिहास में पहली बार यह चारों देश (QUAD सदस्य) साथ में सैन्य अभ्यास करेंगे। साल 2020 के अंत में बंगाल की खाड़ी में यह चारों देश साथ अभ्यास करने वाले हैं।