गिरफ्तार हुए रोहिंग्या मुसलमानों को भारत में अवैध रूप से घुसने में मदद करने वाले छह लोग
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रोहिंग्या मुसलमानों को भारत में अवैद्य रूप से प्रवेश करने और जाली दस्तावेजों के आधार पर बसने में सहायता करने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार करने के साथ एक मानव तस्करी रैकेट का भी पर्दाफाश किया है। यह गिरोह असम, पश्चिम बंगाल, मेघालय और देश के अलग अलग भागों के सीमावर्ती इलाकों में कार्य कर रहा था। एनआईए ने इन्हे पकड़ने के लिए असम, मेघालय और कर्नाटक में कई स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया था।