गर्मी में टूटे सभी रिकॉर्ड, 40 डिग्री पहुंचा तापमान: दिल्ली
दिल्ली में मार्च 20 इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक पीतमपुरा में 39.9 डिग्री तापमान रहा। सफदरजंग और लोदी रोड में 38.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से सात डिग्री अधिक है। मार्च के महीने में ये अबतक गर्मी का सबसे अधिक रिकॉर्ड है। मौसम विभाग ने आगामी छह से सात दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने का अनुमान लगाया है।