हर दिन लगभग 75 बेसहारा जानवरों को खाना खिलाती हैं लुधियाना की रूह चौधरी
लुधियाना की पर्यावरण के प्रति बेहद ही सजग और इको-फ्रेंडली तरीकों से अपना जीवन जीने वाली 42 वर्षीय रूह चौधरी हर दिन लगभग 75 बेसहारा जानवरों को खाना खिलाती हैं। इसके अलावा इन्होने लॉकडाउन के दौरान भी हर रोज लगभग 500 बेसहारा कुत्तों को खाना खिलाया है। इन जानवरों के प्रति फंडिंग कम पड़ने पर वीकेंड पर बतौर ‘होम शेफ’ काम शुरू किया है, जिसके आर्डर से जो भी पैसे आते हैं उनसे यह बेसहारा जानवरों के खाने और इलाज आदि की व्यवस्था करती हैं।