हरियाणा सरकार का फैसला: राज्य में नहीं होगी 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं
हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने मौजूदा सत्र में 5वीं और 8वीं कक्षा के लिए बोर्ड परिक्षाएं नहीं करवाने का फैसला किया है। सरकार की तरफ से यह फैसला अभिभावकों के विरोध के बाद लिया गया है। हरियाणा में अब इस शैक्षणिक सत्र में 1 साल के लिए 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं इस बार भी पूर्व पैटर्न पर होंगी। हरियाणा में यह फैसला केवल हरियाणा बोर्ड पर ही लागू नहीं होगा बल्कि CBSE की परीक्षाओं पर भी लागू होगा।