जारी हुई आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘गुमराह’ की रिलीज डेट
आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की आने वाली फिल्म गुमराह की रिलीज डेट आज जारी कर दी गई है। यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म को अप्रैल 7, 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जायेगा। बता दें कि फिल्म गुमराह में आदित्य रॉय कपूर पहली बार दो पूरी तरह से अलग अवतार में दोहरी भूमिकाएं निभाते नजर आएंगे। फिल्म में मृणाल ठाकुर एक पुलिस वाले की भूमिका निभा रही हैं।