जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में ईद की नमाज के बाद सुरक्षाबलों पर पथराव
ईद के अवसर पर जम्मू कश्मीर में पत्थरबाजी की खबर सामने आई है। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुबह की नमाज के बाद एक मस्जिद के बाहर जमकर पत्थरबाज़ी हुई है। ईद-उल-फितर की नमाज के बाद कुछ असमाजिक तत्वों ने आजाद कश्मीर के नारे लगाए। इसके बाद सुरक्षाबलों ने दखल दिया तो उन प्रदर्शनकारियों ने उन पर पत्थरबाजी की। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।