जुड़वा बच्चों के पिता बने भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक
भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक जुड़वा बच्चों के पिता बन गए हैं। दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लिकल ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। इसके बाद दिनेश कार्तिक ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की। इन दोनों बच्चों के नाम कबीर पल्लिकल कार्तिक और जियान पल्लिकल कार्तिक है। दिनेश और दीपिका ने 2015 में शादी की थी। इस खबर के बाद फैंस ने उन्हें खूब बधाइयां दीं।