जवाहर लाल नेहरू भवन के सर्वर रूम में लगी आग: दिल्ली
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू भवन के सर्वर रूम में आज सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, आग इमारत की दूसरी मंजिल के सर्वर रूम में लगी थी और दोपहर 12.05 बजे उस पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों को सुबह 11.38 बजे आग लगने की सूचना मिली। मौके पर दमकल की छह गाड़ियां भेजी गईं। आधे घंटे के अंदर स्थिति पर काबू पा लिया गया।