कानपुर में लगातार बढ़ रहे हैं ज़ीका वायरस के मामले
धीरे धीरे कोरोना मुक्त होते उत्तर प्रदेश में ज़ीका वायरस अपने पैर पसार रहा है। कानपुर में नवंबर 6 को ज़ीका वायरस के 13 नए मामले सामने आये हैं। इसमें दो संक्रमित दस साल से कम उम्र के बच्चे हैं। अब कानपुर में ज़ीका संक्रमितो की संख्या 108 हो गई है। डीएम खुद मरीज़ों के घर जाकर उनका हालचाल पूछ रहे हैं। इससे पहले कन्नौज में भी ज़ीका वायरस के मामले की पुष्टि हुई थी।