कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस का निधन
पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडीस का सितंबर 13 को मंगलुरु के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। इससे पहले फर्नांडिस को योगा अभ्यास के दौरान सिर में चोट लगी थी, जिसके बाद उनकी ब्रेन सर्जरी हुई। सर्जरी के बाद से वो कोमा में थे। उन्होंने यूपीए सरकार के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री का दायित्व संभाला था। ऑस्कर फर्नांडीस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ भी काम किया था।