कांग्रेस ने पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने पर 39 नेताओं को किया निष्कासित: मध्य प्रदेश
कांग्रेस ने आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा आधिकारिक रूप से घोषित उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए 39 नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई उनमें पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डु (आलोट), पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार (महू), पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह (नागौद), प्रदेश पार्टी प्रवक्ता अजय सिंह यादव (खरगापुर), नासिर इस्लाम (भोपाल उत्तर) और अमीर अकील (भोपाल उत्तर) के नाम शामिल हैं।