कोरोना: बिहार में फ्री में टीका लगवा पाएंगे 18 साल से अधिक उम्र वाले लोग
बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार द्वारा दी जानकारी के मुताबिक बिहार में 18 साल से ऊपर सभी लोगों को मुफ्त वैक्सीन की डोज दी जाएगी। इससे पहले उत्तर प्रदेश, असम, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ ने फ्री में कोरोना टीका लगाने का फैसला किया था। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 18 साल से ऊपर सभी को टीका लगाने की अनुमति देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया। भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है।