कर्ज में डूबे हैं करणवीर बोहरा, फेमस शो में दी जानकारी
टीवी पर आ रहे रियलिटी शो Lock Upp का वीडियो एक्टर करणवीर बोहरा ने शेयर करते हुए बताया कि वो कर्ज में डूबे हुए है। करणवीर ने प्रतियोगियों के साथ बातचीत में खुलासा किया कि वो कर्ज में डूबे हुए है। वर्ष 2015 के बाद से उन्होंने जो भी प्रोजेक्ट लिए सिर्फ कर्ज उतारने के उद्देश्य से लिए है। उन्होंने ये भी कहा कि अगर उनकी जगह कोई और व्यक्ति होता तो शायद आत्महत्या कर लेता।