कर्नाटक में बाढ़ से बेहाल हुए लोग, सेना ने 20,269 लोगों को किया रेस्क्यू
लगातार हो रही भारी बारिश से कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना बुरी तरह प्रभावित हुए है। बाढ़ के चलते इन सभी राज्यों में जनहानि भी हुई है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा है कि वे अक्टूबर 21 के दिन बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई दौरा करेंगे। बता दें कि पिछले हफ्ते हुई भारी बारिश के चलते कलबुर्गी, विजयपुरा, यादगिर और रायचूर जिलों के करीब 111 गांव बुरी तरह प्रभावित हुए है। सेना,राज्य एवं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ने अभी तक कुल 20,269 लोगों को रेस्क्यू किया है।