लीबिया: प्रवासियों को ले जा रही नाव पलटी, 57 लोगों की मौत
अफ्रीकी प्रवासियों को ले जा रही नाव के लीबिया तट पर पलटने से एक बड़ा हादसा हो गया। नाव के पलटने से 57 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोगों को मौके पर मौजूद मछुआरों और तट रक्षक बलों की मदद से बचा लिया गया। नाव में नाइजीरिया, घाना और गांबिया के लोग मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक नाव के इंजन में खराबी और खराब मौसम के चलते नाव पलट गई।