मध्य प्रदेश में दो पक्षों के बीच विवाद में सात लोग घायल
मध्य प्रदेश के इंदौर में अक्टूबर 9 की रात को दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पीड़ित मुस्लिम परिवार के पांच लोगों समेत सात लोग घायल हो गए। इस विवाद की जानकारी पुलिस अधीक्षक महेशचंद्र जैन ने अक्टूबर 10 को दी। उन्होंने बताया कि पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि हिंदू बहुल पिवड़ाय गांव के लोगों ने उन्हें अक्टूबर 9 तक गांव खाली करने को बोला था। लेकिन ऐसा नहीं करने पर भीड़ ने उनपर हमला कर दिया।