मुंबई पुलिस ने जबरन मराठी में दर्ज करवाया सुशान्त के परिवार का बयान ,सुशान्त के पिता के वकील ने किया चौंकाने वाला दावा
एसएसआर के पिता के वकील ने बताया है कि मुंबई पुलिस ने सुशान्त के परिवार से जबरन एक बयान पर साइन करवाए हैं जो मराठी में लिखा हुआ था। ऐसे में परिवार को यह जानकारी नहीं थी कि बयान में क्या लिखा है। सुशान्त के पिता के वकील ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह चौंकाने वाला खुलासा किया, और यह जानकारी भी दी कि मुंबई पुलिस ने सुशान्त की फैमिली के बयान को मराठी में रिकॉर्ड किया गया था। इस बात पर सुशांत की फैमिली ने ऑब्जैक्शन भी किया था।