MP चुनाव 2023: कांग्रेस ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली सूची, छिंदवाड़ा से लड़ेंगे कमलनाथ
कांग्रेस ने आज आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की सूची जारी की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे जबकि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को चाचौरा से मैदान में उतारा गया है। 9 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान किया था। घोषणा के मुताबिक, चुनाव 17 नवंबर को एक ही चरण में होंगे। इसके नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।