नेताजी की जयंती पर देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दी राष्ट्रवाद की परिभाषा
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने राष्ट्रवाद की परिभाषा बताते हुए जनता को संबोधित किया है। 'जय हिंद' व 'जन गण मन' को सिर्फ राष्ट्रवाद के लिए नाकाफ़ी बताते हुए नायडू ने कहा कि राष्ट्र का मतलब भौगोलिक सीमा नहीं, बल्कि राष्ट्र में मौजूद सभी लोगों का उत्थान राष्ट्रवाद है। वहीं, नेताजी के लिए नायडू ने ट्वीट कर लिखा- "कोई व्यक्ति एक विचार के लिए मर सकता है लेकिन उस व्यक्ति के मरने के बाद उसके विचार हजारों लोगों में जीवित रहते हैं।"