नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास; डायमंड लीग फाइनल में जीता गोल्ड
लुसाने डायमंड लीग 2022 जेवलिन थ्रो इवेंट में नीरज चोपड़ा ने पहला स्थान प्राप्त किया है। नीरज लुसाने डायमंड लीग में 89.09 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के बाद डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय बने। चोपड़ा अंक तालिका में पहले स्थान पर रहे। नीरज ने संयुक्त राज्य अमेरिका में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी रजत पदक हासिल किया था। नीरज ने इस थ्रो के बाद 2023 विश्व चैंपियनशिप में भी अपनी जगह बना ली है।