पीएम मोदी ने दी मिजोरम, अरुणाचल के लोगों को उनके स्थापना दिवस पर बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी 20 को मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के लोगों को उनके स्थापना दिवस पर बधाई दी। मोदी ने उनके योगदान की सराहना करते हुए ट्वीट किया, "मिजोरम के लोगों को उनके स्थापना दिवस की बधाई। भारत को मिजोरम की जीवंत संस्कृति और राष्ट्रीय प्रगति में मिजोरम के योगदान पर बहुत गर्व है।" उन्होंने कहा, "मैं मिजोरम के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।"