पंजाब सरकार ने जारी की नई पुलिस भर्ती, 2500 से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति
पंजाब सरकार ने युवाओं को सरकारी नौकरी देने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में 2500 से अधिक पदों पर नियुक्तियां निकाली है। ये नियुक्ति कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और एसआई के पदों पर होगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हम पुलिस विभाग में बिना रिश्वत और सिफारिश के आधार पर नई भर्ती करने जा रहे है। इस भर्ती के लिए अक्टूबर 14 से 16 तक परीक्षा का आयोजन होगा। भर्ती में सिर्फ मेरिट के आधार पर नियुक्तियां होंगी।