
फ़ोटो: Business Standards
प्रियंका गांधी से वापस लिया जा सकता यूपी कांग्रेस का प्रभार
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से जल्द ही उत्तरप्रदेश का प्रभार वापस लिया जा सकता है। जानकारी है कि पार्टी हाईकमान प्रियंका गांधी को पार्टी के केंद्रीय ढांचे में बड़ी जिम्मेदारी देने का विचार कर रही है और जल्द ही कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी चयन होना है। ऐसे में पार्टी यूपी के ढांचे में भी बदलाव चाहती है। बता दें कि प्रियंका को यूपी का प्रभार 2019 लोकसभा चुनाव के समय दिया गया था।