प्रपोज़ डे के मौके पर रिलीज किया गया खेसारी लाल का नया म्यूजिक वीडियो 'ड्रीम में एंट्री भोजपुरी'
भोजपुरी फिल्मो के सिंगर और सुपर स्टार खेसारी लाल यादव का नया म्यूजिक वीडियो ‘ड्रीम में एंट्री भोजपुरी’ रिलीज कर दिया गया है। इस वीडियो को प्रपोज़ डे के मौके पर रिलीज किया गया है। रिलीज होने के बाद से अब तक इस वीडियो को 2 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका हैं। इस वीडियो में खेसारी लाल के साथ भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह नज़र आ रही हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।