पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे ने की राजनीति से संन्यास की घोषणा
पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे ने सक्रिय राजनीति से संन्यास की घोषणा की। एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह घोषणा की। शिंदे ने अपनी बेटी का नाम आगे रखते हुए कहा, "मेरी बेटी (परिणीति शिंदे) 2024 का चुनाव लड़ेगी। जहां भी मेरी जरूरत होगी, मैं मौजूद रहूंगा।" परिणीति शिंदे सोलापुर से तीन बार विधायक रह चुकी हैं। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री सोलापुर सीट से तीन बार सांसद रहे।