फुटबॉल ग्राउंड पर दिखा धोनी और रणवीर सिंह का याराना
क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी कभी खेती तो कभी बाइक पर सैर करते नज़र आये हैं। इस बार धोनी को मुंबई में रणवीर सिंह के साथ एक ही टीम के लिए फुटबॉल खेलते देखा गया। दोनों सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम की टीम के खिलाफ खेल रहे थे। एक मौके पर रणवीर ने धोनी को गले भी लगाया। उनकी ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।